Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने लूटपाट के तीन मामलों का किया खुलासा, ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: पुलिस के अनुसार, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी और टाटानगर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने जांच और छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
आरोपी गिरफ्तार
  • जगन्नाथपुर, नोवामुंडी और टाटानगर की घटनाओं में कार्रवाई, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने लूटपाट, छिनतई और चोरी के प्रयास से जुड़े तीन मामलों का उद्भेदन करते हुए ओडिशा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टुकुरानी गांव निवासी करीब 26 वर्षीय अनिल चातार उर्फ अनिल मुंडा उर्फ बच्चा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानों में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.


पुलिस के अनुसार, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी और टाटानगर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने जांच और छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें - 

 

जगन्नाथपुर में युवती से मोबाइल की छिनतई

जगन्नाथपुर थाना में दर्ज मामले के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:45 बजे एक युवती अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट भी की गई. इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गए. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए कार्रवाई तेज की.

 

नोवामुंडी में चोरी का प्रयास

नोवामुंडी थाना में दर्ज मामले के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित घटनाओं के बीच कड़ियों को जोड़ते हुए कार्रवाई की.


आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हाटगम्हरिया थाना, मंझारी थाना, और मुफस्सिल थाना, चाईबासा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हैं. छापेमारी दल में नोवामुंडी अंचल के पुलिस पदाधिकारी और संबंधित थानों के अधिकारी शामिल थे. पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही