Search

 
 
 

Patna News : तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, 1 मजदूर की मौत, कई घायल

Patna news : जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले करीब 25 लोग पिकअप में सवार होकर मजदूरी करने हाजीपुर जा रहे थे. हाईवे पर माधोपुर गांव पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया. टक्कर के बाद गाड़ी सड़क पर कई बार पलटी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Patna News : बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर गुरुवार को सड़क हादसा हुआ. माधोपुर गांव के पास मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले करीब 25 लोग पिकअप में सवार होकर मजदूरी करने हाजीपुर जा रहे थे. हाईवे पर माधोपुर गांव के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया. टक्कर के बाद गाड़ी सड़क पर कई बार पलटी. 


हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बख्तियारपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया.


मृतक की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के मल्लिक राय के रूप में हुई है. इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही