Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम: श्रद्धाभाव से हुई माता मंगला की पूजा-अर्चना, निकली घटयात्रा

चेचक रोग से बचने व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर माता मंगला की मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विधि विधान के साथ पूजा की गई. इस अवसर पर पूजा स्थलों से बाजे-गाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई. घट यात्रा चक्रधरपुर के विभिन्न क्षेत्र से गुजरी.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): चेचक रोग से बचने व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर माता मंगला की मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विधि विधान के साथ पूजा की गई. इस अवसर पर पूजा स्थलों से बाजे-गाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई. घट यात्रा चक्रधरपुर के विभिन्न क्षेत्र से गुजरी.

Uploaded Image
श्रद्धालु संजय नदी के तट पर स्थित मुक्तिनाथ महादेव घाट से भक्तों ने कलश में जलभर कर पुनः पूजा स्थल  पहुंचे. यात्रा के दौरान माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो उठा. चक्रधरपुर के कुदलीबाड़ी स्थित माता मंगला के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी. 


इसी तरह शहर के वार्ड संख्या-8 शीतला मंदिर, रेलवे हरिजन बस्ती, बारह खोली, गैंगखोली, न्यू बस स्टैंड हरिजन बस्ती, कुंभा टोली,देवगांव, सिरकासाई, पोर्टरखोली, नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित हरिजन बस्ती, कोलचोकड़ा  समेत अन्य स्थानों पर माता मंगला की पूजा अर्चना की गई. 

 


वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी माता की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. इसी कड़ी में बंदगांव प्रखंड के कराईकेला, सोनुवा, गोइलकेरा,आनंदपुर समेत अन्य स्थानों पर भी माता मंगला की पूजा-अर्चना हुई. ऐसी मान्यता है कि माता मंगला की पूजा करने से चेचक रोग नहीं होता है, साथ ही घर परिवार व क्षेत्र में सुख समृद्धि आती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही