Search

 
 
 

मेरी क्या गलती 19 : पहली नौकरी, एकलौता कमाऊ सदस्य, पूरी होने से पहले टूटी अमन की आस

Ranchi News : जेपीएससी (JPSC) के विज्ञापन संख्या 18/2023 के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करने से चयनित युवाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सरकार के इस फैसले से धनबाद निवासी अमन गुप्ता भी प्रभावित हुए हैं, जो लातेहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे.
 

Ranchi News : जेपीएससी (JPSC) के विज्ञापन संख्या 18/2023 के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करने से चयनित युवाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सरकार के इस फैसले से धनबाद निवासी अमन गुप्ता भी प्रभावित हुए हैं, जो लातेहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे.

 

अमन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में फूड सेफ्टी ऑफिसर की परीक्षा की तैयारी शुरू की थी. वर्ष 2024 में परीक्षा दी और 2026 में अंतिम परिणाम जारी होने के बाद उनकी नियुक्ति हुई. यह उनकी पहली सरकारी नौकरी थी. लेकिन नौकरी मिलने के महज दो महीने बाद ही नियुक्ति रद्द किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया.

 

अमन अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं. उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं और नौकरी उनके लिए आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण थी. उनका कहना है कि दो महीने तक सेवा देने के बावजूद उन्हें अब तक वेतन भी नहीं मिला है. ऐसे में नियुक्ति रद्द होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

 

अमन गुप्ता ने राज्य सरकार से नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है. उनका कहना है कि यह निर्णय जल्दबाजी में और दबाव में लिया गया है. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि फैसले की दोबारा समीक्षा की जाए और नियुक्ति रद्द करने का आदेश वापस लिया जाए.

 

अमन का कहना है कि चयन प्रक्रिया से गुजरकर नौकरी हासिल करने वाले युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को कोई ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे उनके साथ न्याय हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही