Search

 
 
 

रांची एयरपोर्ट पर 'सुगम यात्रा' के तहत दिव्यांग व बुजुर्गों को मिली व्हीलचेयर सुविधा

Ranchi News: सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की पर्याप्त उपलब्धता और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया (रिस्पांस टाइम) की भी गहन जांच की गई. दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और पीआरएम (कम गतिशीलता वाले यात्री) की जरूरतों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.
 
एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर सुविधा

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हवाई सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष पहल की गई है. यात्री सेवा अभियान के तहत एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सुगम यात्रा प्रदान किया जा रहा है. हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों, विशेषकर जरूरतमंदों को हर संभव सहायता पहुंचाकर उनकी यात्रा को आरामदायक बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की पर्याप्त उपलब्धता और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया (रिस्पांस टाइम) की भी गहन जांच की गई. दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और पीआरएम (कम गतिशीलता वाले यात्री) की जरूरतों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. एयरपोर्ट पर इन यात्रियों की सहूलियत के लिए व्हीलचेयर प्रदान की गई है, ताकि उन्हें टर्मिनल के अंदर आवागमन में किसी भी प्रकार की शारीरिक कठिनाई का सामना न करना पड़े और उनकी यात्रा सुखद रहे. 

 

उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के साथ-साथ एयरपोर्ट की टीम ने यात्रियों के साथ संवाद भी स्थापित किया. इस दौरान यात्रियों की वास्तविक जरूरतों और उनके सुझावों को सुना गया, ताकि भविष्य में 'सुगम यात्रा' पहल को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं यात्री-अनुकूल बनाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही