Search

 
 
 

Court News: JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, HC ने सरकार से पूछा

वन विभाग में अधिकारियों एवं कर्मियों की कमी से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कोर्ट को बताया गया कि अस्सिटेंट कंजरवेटर आफ फॉरेस्ट एवं रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की मेंस की परीक्षा हो गई है
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi: वन विभाग में अधिकारियों एवं कर्मियों की कमी से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कोर्ट को बताया गया कि अस्सिटेंट कंजरवेटर आफ फॉरेस्ट एवं रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की मेंस की परीक्षा हो गई है, इसका रिजल्ट भी निकल गया है. फिजिकल टेस्ट का डेट भी आ गया है. लेकिन जेपीएससी के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है. साथ ही यह परीक्षा सीआईडी जांच के बारे में भी आ सकता है.  इसलिए नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है. इस पर कोर्ट ने कहा कि जेपीएससी नियुक्ति वाली संवैधानिक संस्था है. जेपीएससी अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: 

कोर्ट ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह सरकार से इंस्ट्रक्शन लेकर बताएं कि जेपीएससी में अध्यक्ष का पद कब तक भर दिया जाएगा. अगली सुनाई 20 अगस्त को होगी. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक  एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही