Search

 
 
 

अमेरिका में रह कर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कराने वाले अनिल पंडित कौन है?

अनिल पंडित के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक वह अमेरिका में रह रहा हैं. अमेरिका में वह लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है और कुछ महीने पहले ही उसने विश्नोई गैंग में रणदीप मलिक की जगह ली है.
 

Lagatar Desk

टाइगर श्रॉफ पर रविवार हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर अनिल पंडित ने ली है. जिसके बाद से तमाम एजेंसियां अनिल पंडित के बारे में जानकारी जुटाने लगी है. 

 

अनिल पंडित के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक वह अमेरिका में रह रहा हैं. अमेरिका में वह लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है और कुछ महीने पहले ही उसने विश्नोई गैंग में रणदीप मलिक की जगह ली है.

 

यह पता चला है कि साल 2023-24 में अनिल पंडित डंकी रुट के माध्यम से अमेरिका पहुंचा था. वहां वह कई संगीन अपराधों में शामिल रहा. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. वह अब भी अमेरिका में ही मौजूद है.

 

दिल्ली में 11 जून 2026 को दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित 24एचएस फिटनेस जिम के बाहर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी भी अनिल पंडित ने ली थी. वह जिम बॉलिवुड गायक गुरु रंधावा से जुड़ा बताया जाता है. 

 

गुरु रंधावा के बारे में बताया जाता है कि वह बॉलिवुड एक्टर सलमान खान का करीबी है. सलमान खान का करीबी होने की वजह से ही बिश्नोई गैंग ने उनके जिम के बाहर फायरिंग करायी थी.

 

अनिल पंडित के अपराध के बारे में एक ट्रेंड देखने को मिलता है. पहले वह हमला करवाता है और फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वह घटना की जिम्मेदारी लेता है. हालांकि यह ट्रेंड अब कई आपराधिक गिरोहों ने शुरु कर रखा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही