Search

 
 
 

अल्पसंख्यकों की तरक्की से बीजेपी को आखिर क्यों है इतनी तकलीफ: कांग्रेस

Ranchi News : अख्तर अली ने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी के बयान को बेवजह तूल देकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराना बीजेपी की कुंठित राजनीति को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह मंत्री हफीजुल हसन के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उन्हें मधुपुर उपचुनाव के दौरान धमकियां दी गईं.
 
अख्तर अली (प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता)

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर अली ने भाजपा पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ विभाजनकारी राजनीति करने और उनके नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अल्पसंख्यकों की तरक्की, उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अख्तर अली ने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी के बयान को बेवजह तूल देकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराना बीजेपी की कुंठित राजनीति को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह मंत्री हफीजुल हसन के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उन्हें मधुपुर उपचुनाव के दौरान धमकियां दी गईं.

 

उन्होंने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि बिना किसी संदिग्ध दस्तावेज या पैसे की बरामदगी के उन्हें जेल में रखने की स्थिति पैदा की गई. अख्तर अली के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों और सत्ता तंत्र का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है.

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पार्टी सत्ता में रहती है, तब अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं होती हैं. वहीं, सत्ता से बाहर होने पर अल्पसंख्यक मंत्रियों के खिलाफ साजिश रचने में जुट जाती है.

 

उन्होंने सवाल किया कि क्या मुसलमान इस देश के सच्चे नागरिक नहीं हैं? देश की आजादी और निर्माण में मुसलमानों का खून-पसीना शामिल रहा है. इसके बावजूद बार-बार उनके अस्तित्व और देशभक्ति पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं? क्या मुसलमान देश की प्रगति और विकास में बराबर के हिस्सेदार नहीं हैं?

 

अख्तर अली ने कहा कि झारखंड की जनता बीजेपी की नफरत और बांटने वाली राजनीति को समझ चुकी है. राज्य के अल्पसंख्यक नागरिक और उनके जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा के साथ विकास के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथित साजिशों के सामने अल्पसंख्यक नेतृत्व झुकने वाला नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही