Search

 
 
 

चौड़ी सड़क, साइकिल ट्रैक व हरियाली, बिरसा चौक-धुर्वा मार्ग का होगा कायाकल्प

बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर तक सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 36.30 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर तक सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 36.30 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.करीब 2.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा. इसके साथ सड़क को आधुनिक और आकर्षक बनाने के लिए कई नए काम भी होंगे.

 

 

परियोजना के तहत साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा. सड़क के किनारे बागवानी, वृक्षारोपण और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे. इसके अलावा बिजली, पाइपलाइन जैसी सुविधाओं की शिफ्टिंग और पर्यावरण प्रबंधन से जुड़े काम भी योजना का हिस्सा होंगे.

 

सरकार ने इस परियोजना को दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 80 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा. इसके लिए करीब 29.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बाकी 20 प्रतिशत काम वित्तीय वर्ष 2027-28 में पूरा होगा, जिस पर करीब 7.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

 

इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल रांची के कार्यपालक अभियंता को दी गई है. वहीं, मुख्य अभियंता हर महीने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे, ताकि काम तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही