Search

 
 
 

Koderma News: ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Koderma News: 17 अक्टूबर को नवलशाही थाना क्षेत्र में लकराही तालाब के नजदीक एक बंद पत्थर खदान से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई.
 
घटना की जानकारी देती पुलिस

Koderma News: लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है. जांच में मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर गांव निवासी नरेश ठाकुर के रूप में हुई. इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी किरण देवी और कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहेराडीह निवासी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है. 

 

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को नवलशाही थाना क्षेत्र में लकराही तालाब के नजदीक एक बंद पत्थर खदान से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई. इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और तकनीकी शाखा के कर्मियों को भी शामिल किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के मुताबिक, जांच और पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि नरेश ठाकुर की पत्नी किरण देवी के सुनील ठाकुर से मधुर संबंध थे. पुलिस का दावा है कि किरण देवी अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी और इस संबंध में सुनील ठाकुर से बातचीत करती थी.

 

जांच के अनुसार, किरण देवी ने सुनील ठाकुर को फोन कर बताया कि नरेश की तबीयत खराब है और वह उसे लेने के लिए तिलैया स्टेशन पहुंचा है. इसके बाद सुनील ने इलाज कराने के बहाने नरेश को अपने पास बुलाया. पुलिस के मुताबिक, वह नरेश को मोटरसाइकिल से नवलशाही स्थित अपने क्लिनिक ले गया. वहां इलाज के दौरान सुई देने के बहाने कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

 

पुलिस का कहना है कि नरेश की मौत के बाद सुनील ने फोन पर किरण देवी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. आरोप है कि शव को पीले रंग के प्लास्टिक बोरे में बांधकर मोटरसाइकिल पर लादा गया और रात के अंधेरे में लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान में फेंक दिया गया. मृतक का मोबाइल फोन और पर्स भी रास्ते में फेंक दिए गए, ताकि पुलिस को सुराग नहीं मिल सके.

 

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और एसबीआई बैंक कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है. घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही