Search

वज्रपात की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Khunti: ईंट भट्ठा से काम कर घर लौट रहे दंपत्ती वज्रपात की चपेट में आ गये. जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों ने गोबर का लेप लगा कर बचाने का प्रयास किया. तमाड़ प्रखंड के मरधान गांव निवासी परेश मछुआ की पत्नी मंजू देवी (28 वर्ष) की रविवार की शाम वज्रपात से मौत हो गई. जबकि पति परेश मछुआ (35 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम हल्की बारिश के साथ बादल गरज रहे थे. इसी बीच पति पत्नी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जा पहुंचे. जहां वज्रपात से पत्नी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. शव को तमाड़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए थाने ले आई. कल पोस्टमार्टम के लिये रांची रिम्स भेजा जाएगा. दोनों ईंट भट्ठा में मजदूरी करने रोलाडीह गये थे. मृतका की तीन बेटी और एक बेटा है जिसमें एक विकलांग बच्ची है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//