Jamshedpur: घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें पति घायल हो गया. घटना शहर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर रोड नंबर-4 की है. जहां एक महिला पर पति पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है. इस घटना में पति सरोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, सरोज कुमार और उनकी पत्नी संगीता देवी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था. आरोप है कि विवाद के दौरान संगीता देवी ने धारदार हथियार से सरोज कुमार पर हमला कर दिया. हमले में उनके हाथ पर गहरा जख्म हो गया और काफी खून बहने लगा.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल सरोज कुमार को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके हाथ में 15 टांके लगे हैं. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
इलाज के बाद सरोज कुमार ने गोविंदपुर थाना पहुंचकर अपनी पत्नी संगीता देवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
शिकायत मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे. जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घरेलू विवाद किन कारणों से इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment