Search

 
 
 

चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी को धन संपत्ति व निवेश के बारे में कुछ नहीं पता

Ranchi News : चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ईडी के हर महत्पूर्ण सवाल को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि उन्हें कुछ मालूम नहीं. निवेश के लिए पैसे कहां से आये. पैसे कहां-कहां निवेश किए गए. निवेश के लिए पैसों का स्रोत क्या है. इस तरह के सभी सवालों के जवाब में आरती सिंह ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं. यह तो उनके पति ही जानते होंगे.
 
ईडी

Ranchi News : चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह को कुछ भी नहीं पता. सारी जानकारी उनके पति देव के पास है. ईडी द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान उन्होंने हर सवाल के जवाब में यही कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता. यह तो उनके पति ही जानते होंगे.

 

दरअसल ईडी द्वारा भेजे गये तीसरे समन के आलोक में आरती सिंह 31 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंची थी. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की. यह सिलसिला शाम करीब पांच बजे तक चला. 

 

लेकिन ईडी के हर महत्पूर्ण सवाल को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि उन्हें कुछ मालूम नहीं. निवेश के लिए पैसे कहां से आये. पैसे कहां-कहां निवेश किए गए. निवेश के लिए पैसों का स्रोत क्या है. इस तरह के सभी सवालों के जवाब में आरती सिंह ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं. यह तो उनके पति ही जानते होंगे.

 

उल्लेखनीय है कि कोयला घोटाले में पहले दौर की छापेमारी के बाद ईडी ने एलबी सिंह को समन किया था. कई बार समय भेजने के बाद वह पूछताछ के लिए हाजिर तो हुआ. लेकिन ईडी के अधिकांश सवालों को अभी याद नहीं कहकर टालता रहा.

 

दूसरे दौर की छापेमारी के दौरान फ्रीज किये गये 160 करोड़ के वित्तीय निवेश के मामले में आगे की पूछताछ के लिए ईडी ने एलबी सिंह के भाई, साले और पत्नी को समन किया था. भाई विश्व विजय और साले रंजीत ने दो बार समय मांगा. उन्हें तीसरा समन जारी किया गया है. एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह तीसरे समन पर 31 अगस्त को हाजिर हुई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही