Search

 
 
 

बाबूलाल मरांडी का अमित शाह को पत्र, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Ranchi News :  संथाल परगना में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बाबूलाल मरांडी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. उन्होंने संथाल परगना में डिटेंशन सेंटर बनाने और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें निर्वासित करने की मांग की है.
 
बाबूलाल मरांडी
  • बाबूलाल मरांडी का अमित शाह को पत्र
  • संथाल परगना में घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई की मांग

Ranchi News :  झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. 31 अगस्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि इलाके में घुसपैठ के कारण जनसंख्या में बदलाव और जमीन पर कब्जे जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं.

 

मरांडी ने अपने पत्र में 2019 से 2024 के बीच के मतदाता आंकड़ों का भी जिक्र किया है. उनका दावा है कि संथाल परगना के कई विधानसभा क्षेत्रों में एक खास समुदाय के मतदाताओं की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने पाकुड़, बरहेट, नाला, दुमका, पोड़ैयाहाट, जामताड़ा, राजमहल समेत कई क्षेत्रों के आंकड़े गृह मंत्री के सामने रखे हैं.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर सरकारी जमीन, गोचर जमीन और आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं. इसके लिए फर्जी वंशावली, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है.

 

मरांडी ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर वोट बैंक की राजनीति के कारण इस तरह के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उन्होंने गृह मंत्री से सीमावर्ती जिलों में विशेष जांच अभियान चलाने, पुराने खतियान के आधार पर वंशावली की जांच करने और मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कराने की मांग की है.

 

इसके अलावा संथाल परगना में डिटेंशन सेंटर बनाने और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें निर्वासित करने की मांग की गई है. मरांडी ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले लोगों और इसमें शामिल सरकारी तंत्र की भी केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही