Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा में जंगली हाथियों का आंतक,  शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा

बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत इन दिनों एक जंगली हाथी के खौफ के साये में जीने को मजबूर है. पिछले कई दिनों से क्षेत्र के बांसटोला और आसपास के गांवों में एक हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत इन दिनों एक जंगली हाथी के खौफ के साये में जीने को मजबूर है. पिछले कई दिनों से क्षेत्र के बांसटोला और आसपास के गांवों में एक हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है.

 

स्थिति यह है कि हाथी के डर से ग्रामीणों ने शाम ढलते ही खुद को घरों में कैद करना शुरू कर दिया है. वहीं सोमवार की देर रात पाथरा जंगल से निकलकर हाथी सीधे सालदोहा बस्ती में घुस गया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई. 

 

बस्ती से निकलकर हाथी मानुषमुड़िया मुख्य पथ पर जा पहुंचा, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ा, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है.

 

किसानों की मेहनत पर फिरा पानी


हाथी ने न केवल दहशत फैलाई है, बल्कि किसानों की कमर भी तोड़ दी है. खेतों में लगी सब्जियों की लहलहाती फसलों को हाथी ने पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया है. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही