Search

बहरागोड़ा में जंगली हाथियों का उत्पात, दर्जनों किसानों की फसलें बर्बाद

अपनी फसल दिखाते प्रभावित किसान.

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के दुधकुंदी के किसानों के लिए शुक्रवार की रात किसी बुरे सपने से कम नहीं थी. जंगली हाथियों के दो झुंड आधी रात को गांव में प्रवेश किये और देखते ही देखते तीन से चार एकड़ में लहलहाती फसलों को तहस-नहस कर दिया. हाथियों ने गांव में दो घंटे तक उत्पात मचाया और दर्जनों किसानों की फसल बर्बाद कर दी.

 


गांव में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. लोग दूर से ही अपनी फसल को उजड़ते देखते रहे. इस घटना ने कई किसानों की कमर तोड़ दी है. प्रभावित किसानों में अनिल साहू, जगन्नाथ साहू, स्वपन टुडू, शिशिर गिरी,अनिमेष साहू, स्वपन साहू, प्रकाश माझी, अनूप नायक, विकास नायक शामिल हैं. इनका कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और दिन-रात मेहनत कर खेती की थी, लेकिन चंद घंटों में सब कुछ बर्बाद हो गया.

 

प्रशासन से मुआवजे की मांग


घटना के बाद से क्षेत्र में डर व गुस्से का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग व स्थानीय प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है. साथ ही हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की भी अपील की गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp