Search

 
 
 

लातेहार में वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत, प्रभात फेरी निकालकर दिया जीव संरक्षण का संदेश

Latehar News : इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक वर्ष दो से आठ अक्‍टूबर तक वन्‍य प्राणी सप्‍ताह का आयोजन किया जाता है. उन्‍होंने वन्‍य जीवों की रक्षा करने की अपील आम लोगों से की.  उन्होंने कहा कि मधुमक्खी जैसे छोटे जीव भी प्रकृति के जीवन चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
 
वन्‍य प्राणी सप्‍ताह

Latehar News : लातेहार के तत्‍वावधान में शुक्रवार को वन्‍य प्राणी सप्‍ताह के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी. वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल ने वन प्रमंडल कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर प्रभात फेरी को रवाना किया. 

 

इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक वर्ष दो से आठ अक्‍टूबर तक वन्‍य प्राणी सप्‍ताह का आयोजन किया जाता है. उन्‍होंने वन्‍य जीवों की रक्षा करने की अपील आम लोगों से की.  उन्होंने कहा कि मधुमक्खी जैसे छोटे जीव भी प्रकृति के जीवन चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 

 इस प्रभात फेरी में वन विभाग व वन सुरक्षा समिति के सदस्‍यों ने अपने हाथों में जीवों का न करें संहार, धरती मां की यही पुकार और हमने ठाना है, जीवनों को बचाना है आदि की तख्‍ती अपने हाथों कें लिए हुए थे. 

 

प्रभात फेरी  शहर के मेन रोड होते हुए वन क्षेत्र कार्यालय पहुंची.  यहां वन कर्मियों व अन्‍य लोगों को संबोधित करते हुए वनों के क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता ने कहा कि वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता ने कहा कि वन संपदा हमारी कई जरूरतों को पूरी करती है. 

 

हमें जंगल व जंगल में रहने वाले जीवों की रक्षा करने का संकल्‍प लेना चाहिए. उन्‍होंने बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छता अभियान, चित्रांकन, क्विज, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. 

 

प्रभात फेरी में दुर्गा दत्त पाठक, आशीष झा, श्याम नारायण प्रसाद, राजेश प्रजापति, शनि ठाकुर समेत वनकर्मी, वनरक्षी के अलावा विभिन्‍न स्‍कूली बच्चे और वन सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही