Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा सीट जीतें, मोदी सरकार को उखाड़ फेंके : केएन त्रिपाठी

केएन त्रिपाठी ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक Balumath, Latehar: कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने सोमवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव जिताने का संकल्प लिया गया. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केएन त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ देखने का समय आ गया है. चतरा लोकसभा चुनाव जीतकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे. कहा कि कार्यकार्त्ताओं के बल पर ही संविधान को मिटाने का कोशिश करने वाली केंद्र की सरकार को हटाया जा सकता है. गिला शिकवा भूल कर एकजुटता दिखाते हुए गांव-गांव और घर-घर जाकर राहुल गांधी, लालू यादव, शिबू सोरेन के विचारों को बता कर महागठबंधन को जीत दिलाना है. तभी जाकर झूठे वादे करने वाली, जात और धर्म के नाम पर वोट लेने वाली केंद्र की मोदी सरकार को गद्दी से उखाड़ उखाड़ फेंका जा सकता है. इसे भी पढ़ें-विधायक">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-and-his-brother-ankit-reached-ed-office-interrogation-continues/">विधायक

अंबा प्रसाद और उनके भाई अंकित पहुंचे ED ऑफिस, पूछताछ जारी

अनुभवी व्यक्ति बनें प्रत्याशी : केएन त्रिपाठी

केएन त्रिपाठी ने विपक्षी दल की ओर इशारा करते हुए कहा कि अनुभवहीन व्यक्ति को टिकट देकर लोकसभा में भेजना जनता से धोखा है. जनता का जो बात सही से उठा सके वैसे अनुभवी प्रत्याशी को चुनाव में जीता कर लोकसभा भेजना चाहिए ताकि क्षेत्र का मूलभूत विकास हो सके. कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ चमातू के तिलैयाटांड़ टोला पंहुचे. पिता पुत्र-पुत्री के तालाब से शव मिलने पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. इस मौके पर जिला पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव, लातेहार कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान, कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो० जुबैर, राजद नेता मनोज यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, चेताग पंचायत मुखिया नरेश उरांव,राजद एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष तुलसी राम, रंजन कुमार दुबे, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष एजाज अहमद, श्याम सुंदर यादव, मुखिया नरेश लोहरा, उमेश साव, दिनेश उराँव, रामलाल भगत, बाबूलाल गंझू, अभिषेक भुइँया, अरुण तुरी, मो तौफ़ीक़, दिलीप उराँव, धर्मजीत भुइँया, ब्रह्देव राम और बाल्केश्वर रामसहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-शहर">https://lagatar.in/dclr-covered-up-the-matter-of-mismanagement-in-the-city-area-only-khanapurti-in-the-name-of-investigation/">शहर

अंचल में कुव्यवस्था मामले में लीपापोती कर बैठ गए DCLR, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही