Search

 
 
 

शीतकालीन सत्रः बकाया छात्रवृत्ति को लेकर आजसू विधायक धरना पर बैठे

आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो बकाया छात्रवृत्ति की मांग को लेकर सदन के बाहर धरना पर बैठे. उन्होंने आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों की बकाया पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति के शीघ्र भुगतान की मांग की.
 

Ranchi : आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो बकाया छात्रवृत्ति की मांग को लेकर सदन के बाहर धरना पर बैठे. उन्होंने आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों की बकाया पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति के शीघ्र भुगतान की मांग की.

 

दो वर्षों से आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है और सरकार को कोई चिंता नहीं. गरीब किसान मजदूर परिवार से आने वाले छात्र पार्ट टाइम जॉब कर खर्चा निकाल रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. 

 

मंत्री दीपिका ने की सरना धर्म कोड की मांग 

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन सरना धर्म कोड का क्या हुआ, यह भी जानना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यह सत्र काफी अहम है, जिसमें द्वितीय अनुपूरक के अलावा कई विधेयक भी आएंगे.

 

वादे हैं वादों का क्याः नीरा यादव

विधायक नीरा यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कार्यकाल का 1 साल हो चुका है, लेकिन राज्य की जनता जानना चाहती है कि जो उनके साथ वादा किया गया था उसका क्या हुआ.

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से सदन में सरकार से इस पर जवाब मांगा जाएगा. सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए, न कि सिर्फ बातें करनी चाहिए.

 

सरकार तैयार है जवाब देने के लिएः स्टीफन

जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों को समुचित जवाब देने का निर्देश दिया गया. सरकार के पास सभी सवालों के जवाब हैं कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के विकास के लिए काम करना है, न कि राजनीति करना.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही