Search

 
 
 

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से

Patna News: 30 नवंबर को सत्र की शुरुआत होगी, जो 4 दिसंबर तक चलेगी. सत्र के पहले दिन सरकार दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी और सदन में शोक प्रस्ताव भी रखा जाएगा. पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा.
 
बिहार विधानसभा

Patna News: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है. इस सत्र में कुल पांच दिन सदन की कार्यवाही होगी. पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इस बार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले ही सरकार को कई मुद्दों पर घेरने के संकेत दिए हैं. प्रशांत किशोर भी पहली बार विधायक के तौर पर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे.

इसे भी पढ़ें:

30 नवंबर को सत्र की शुरुआत होगी, जो 4 दिसंबर तक चलेगी. सत्र के पहले दिन सरकार दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी और सदन में शोक प्रस्ताव भी रखा जाएगा. पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा. एक और दो दिसंबर को प्रश्नकाल होगा. इस दौरान विधायक अपने क्षेत्रों और राज्य से जुड़े सवाल सरकार के सामने रख सकेंगे. इन दोनों दिनों में सरकारी विधेयक भी पेश किए जाएंगे.

 

तीन दिसंबर को भी प्रश्नकाल होगा. इसके बाद दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा. सत्र के आखिरी दिन यानी चार दिसंबर को प्रश्नकाल के साथ गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी. इसी के साथ शीतकालीन सत्र का समापन हो जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही