Search

 
 
 

Jamshedpur News: डकैती की साजिश मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

परसुडीह थाना पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के रूप में हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: परसुडीह थाना पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के रूप में हुई है. दोनों पर अक्टूबर 2024 में पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर डकैती की योजना में शामिल होने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 की शाम करीब पांच बजे गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोविंदपुर स्थित काली मंदिर के पास एक निर्माणाधीन फ्लैट के निकट कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ जमा होकर डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की थी.

 

Uploaded Image

 

छापेमारी के दौरान सुजल गोप, दिनेश पात्रो उर्फ शुरू बाबू, राकेश पाल उर्फ सोना भगत, सनूप गोप और असिम दास को गिरफ्तार किया गया था. तलाशी में राकेश पाल के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया था. सभी आरोपियों को अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

 

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कथित बयान में लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के नाम सामने आए थे. इसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे. पुलिस ने हाल ही में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लखीकांत गोप उर्फ बेगी के खिलाफ वर्ष 2016 में रंगदारी, धमकी, चोरी, तोड़फोड़ सहित अन्य मामलों में केस दर्ज है. वहीं समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के खिलाफ वर्ष 2018 में रास्ता रोकने, मारपीट, रंगदारी, गाली-गलौज, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही