Search

 
 
 

Jamtara News: खेत में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Jamtara News: जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है.
 
जामताड़ा थाना

Jamtara News: जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला से जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में पीड़िता के बयान पर जामताड़ा थाना में कांड संख्या 130/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, घटना पीड़िता के गांव स्थित खेत में होने का आरोप है. मामले में गायछांद निवासी हृदय महतो को आरोपी बनाया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद गुप्ता हैं. जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही