Search

 
 
 

Simdega News: गर्भवती किशारी के गर्भपात कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Simgdega News: सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक गर्भवती किशोरी का गर्भपात कराने के आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मृत शिशु का शव भी बरामद किया.
 
आरोपी महिला गिरफ्तार

Simgdega News: सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक गर्भवती किशोरी का गर्भपात कराने के आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मृत शिशु का शव भी बरामद किया. 

इसे भी पढ़ें: 

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि सदर अस्पताल, सिमडेगा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी उसकी मां को करीब 10 दिन पूर्व हुई थी. इस संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिग ने अपनी मां को बताया कि एक नाबालिग लड़का के साथ उसका संबंध बना, जिससे यह गर्भधारण की. 

 

इसके बाद पीड़िता की मां ने नाबालिग लड़के की मां से बातचीत. लेकिन नाबालिग लड़के की मां ने पीड़िता को गर्भपात कराने के उद्देश्य से जबरन जड़ी बूटी को दवा खिलाई गई. जिसके बाद नाबालिग लड़की द्वारा करीब छह माह के मृत शिशु को जन्म दिए जाने की बात सामने आई. इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि नाबालिग लड़के को मां द्वारा बिना किसी को सूचित किए मृत शिशु को अपने साथ ले गई.

 

इधर पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल, सिमडेगा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पीड़िता के मां के फर्दबयान के आधार पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या- 21/26 के तहत पाक्सो एक्ट का कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच प्रारंभ की.

 

एसपी सिमडेगा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की नामजद अभियुक्ता नाबालिग लड़के की मां को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घर के आंगन में दफन किए गए मृत शिशु को बरामद कर लिया गया. साथ ही प्रयोग में लाये गये कुदाल को भी जप्त किया गया. बरामद मृत शिशु के संबंध में नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

 

सिमडेगा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नाबालिगों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, शोषण अथवा उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही