Search

 
 
 

Jamshedpur News: 45 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने रविवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गरीब नवाज कॉलोनी से एक महिला को ब्राउन शुगर की 45 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिला की पहचान हिना खान के रूप में हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने रविवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गरीब नवाज कॉलोनी से एक महिला को ब्राउन शुगर की 45 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिला की पहचान हिना खान के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने के बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान के नेतृत्व में टीम गरीब नवाज कॉलोनी पहुंची.

 

इसके बाद हिना खान के घर पर छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की. बरामद नशीले पदार्थ को जब्त करने के बाद पुलिस हिना खान को थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

 

पुलिस के अनुसार, हिना खान पर पहले भी नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े आरोप लग चुके हैं. इसके अलावा पूर्व में उसने एक टाइगर मोबाइल जवान पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद बस्ती में हंगामे की स्थिति बनी थी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है और बरामद ब्राउन शुगर से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही