Search

 
 
 

Jamtara News: घर में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत दूध कैबरा फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार 55 वर्षीया आदिवासी महिला की सांप के डसने से मौत हो गई. मृतका की पहचान संजलि किस्कू के रूप में हुई है.
 

Jamtara: जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत दूध कैबरा फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार 55 वर्षीया आदिवासी महिला की सांप के डसने से मौत हो गई. मृतका की पहचान संजलि किस्कू के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे संजलि किस्कू अपने घर में दैनिक कार्य कर रही थीं. इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया. सांप के काटते ही वह दर्द से चीखने लगीं. उनकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल नही लगा.

 

एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें टोटो से सदर अस्पताल, जामताड़ा पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

परिजनों ने बताया कि यह परिवार पहले से ही गहरे दुख में जी रहा था. करीब एक वर्ष पूर्व संजलि किस्कू के पति का भी गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया था. अब संजलि की असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है. घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही