Palamu News : . जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सोरठ जंगल में शनिवार को जंगली मधुमक्खियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान तीतू भुइयां की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है. मृतका के पांच बच्चे हैं.
इसे भी पढ़ें...
मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह सविता देवी रोज की तरह बकरियां चराने के लिए सोरठ जंगल गई थीं. दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिवार के लोग जंगल में उनकी तलाश करने पहुंचे.
गांव के कमेश भुइयां पर भी जंगल में जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया. हमले में कमेश घायल हो गए. उन्होंने परिजनों को बताया कि मधुमक्खियों द्वारा सविता पर हमले की जानकारी दी.
इसके बाद परिजनों ने जंगल में सविता देवी की तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद वह जंगल में मृत मिलीं. महिला के पूरे शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के गहरे निशान मिले हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. पांच छोटे बच्चों की मां की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

