Search

 
 
 

डालटनगंज स्टेशन की पार्किंग में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेल कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

Medninagar : महिला की पहचान संगीता कुंअर के रूप में हुई है और वह गढ़वा जिले के मेराल की रहने वाली है. बताया जाता है कि सोमवार देर शाम वह डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद थी. इसी दौरान पार्किंग रोड पर उसे प्रसव पीड़ा होने लगी. महिला की हालत देखकर वहां मौजूद महिलाओं ने उसकी सहायता की, जिसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया.
 
जच्चा-बच्चा

Bikram Yadav 

 

Medninagar : डालटनगंज रेलवे स्टेशन की पार्किंग रोड पर सोमवार देर शाम एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. प्रसव पीड़ा से परेशान महिला की मौके पर मौजूद महिलाओं ने मदद की. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलकर्मियों ने महिला और उसके नवजात को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया.

 

Uploaded Image

डालटनगंज स्टेशन

 

जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान संगीता कुंअर के रूप में हुई है और वह गढ़वा जिले के मेराल की रहने वाली है. बताया जाता है कि सोमवार देर शाम वह डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद थी. इसी दौरान पार्किंग रोड पर उसे प्रसव पीड़ा होने लगी. महिला की हालत देखकर वहां मौजूद महिलाओं ने उसकी सहायता की, जिसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया.

 

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि महिला और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य है. हालांकि फिलहाल महिला बोल नहीं पा रही है.

 

रेलवे प्रबंधक के अनुसार, महिला का पति नहीं हैं और वह अपने दो बच्चों के साथ डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास रहती है. फिलहाल महिला के परिजनों का पता लगाने और उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. 

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही