Ranchi News: रांची के चान्हो में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला की उसके देवर ने टांगी से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
घटना की जानकारी मिलते ही चान्हो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:

