Latehar News: सदर थाना क्षेत्र के सांसग पंचायत में एक महिला ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. उसकी पहचान पंचायत के कोड़ास गांव निवासी साहिल खान की पत्नी रुहीना परवीन के रूप में की गयी है.
बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी में सोमवार की सुबह कुछ कहासुनी हुई थी. इसके बाद साहिल खान कुछ काम से घर से बाहर चला गया. जब वह वापस लौटा, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद उसने अपनी बुआ रूकेजा परवीन को बुलाया.
इसे भी पढ़ें:
इसके बाद उसने घर के एस्बेसटस छत को हटा कर देखा, तो पाया कि रूहीना फांसी के फंदे से झूल रही है. इसके बाद घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गयी.
जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार एवं सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

