Search

 
 
 

Koderma News: SIR ड्यूटी से लौट रही महिला की मौत, सड़क पर ईंट-बालू का ढेर बना हादसे की वजह

Koderma News: हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखे जाने को हादसे की वजह बताया है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Koderma News: सदर प्रखंड में SIR का काम कर लौट रहे लोगों का वाहन गुरुवार देर शाम जयनगर रोड के अनंतडीह के पास हादसे का शिकार हो गया. सड़क किनारे रखे ईंट-बालू के ढेर से वाहन टकराने के बाद करीब 50 वर्षीय गिरिजा देवी की मौके पर मौत हो गई. वहीं, 22 वर्षीय माया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. दो अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है.

इसे भी पढ़ें: 

घायल माया कुमारी को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखे जाने को हादसे की वजह बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही