Search

Jamshedpur News: गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास से महिला का शव बरामद

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
 
सांकेतिक तस्वीर

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है.

इसे भी पढ़ें: 

थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 4 बजे शव मिलने की जानकारी मिली थी. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाकों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही