Search

 
 
 

मुख्यमंत्री रोजगार योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी, जांच के आदेश

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरामा मोहल्ले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि संध्या भट्टाचार्य नामक महिला ने योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर मोहल्ले की दो दर्जन से अधिक महिलाओं से पैसे वसूले.
 

Bihar : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरामा मोहल्ले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि संध्या भट्टाचार्य नामक महिला ने योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर मोहल्ले की दो दर्जन से अधिक महिलाओं से पैसे वसूले.

 

डुमरामा मोहल्ले की महिलाएं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंची और जमकर हंगामा किया. उन्होंने बीडीओ प्रतीक राज को आवेदन देकर संध्या भट्टाचार्य पर ठगी करने का आरोप लगाया.

 

महिलाओं का कहना है कि संध्या ने उन्हें योजना के तहत 10,000 की सहायता राशि दिलाने का वादा कर प्रत्येक से 1,000 लिए थे. उसने चार दिन में पैसा खातों में आने का आश्वासन दिया था.

 

जब तय समय पर कोई राशि नहीं आई, तो महिलाएं संध्या से पूछताछ करने गईं तो उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी.

 

महिलाओं ने बताया कि संध्या भट्टाचार्य एक राजनीतिक पार्टी की कार्यकर्ता बताई जाती है और वह पहले भी इस तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है. पीड़ित महिलाओं में बेबी देवी, सुलेखा देवी, आशा देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, अमित साह, नीलांबर साह आदि शामिल हैं.

 

संध्या भट्टाचार्य ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि दुर्भावना के कारण उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं. बीडीओ प्रतीक राज ने बताया कि उन्हें ठगी की शिकायत मिली है. उन्होंने जीविका बीपीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही