Search

 
 
 

महिलाओं को वोट बैंक नहीं, नेतृत्व की ताकत बनाना होगा : सुदेश महतो

Ranchi News : सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की आधी आबादी महिलाएं हैं. यदि महिला शक्ति को आजीविका और नेतृत्व से जोड़ा जाए तो यह राज्य के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बन सकती है.
 
सुदेश महतो ने की बैठक

Ranchi News : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक या राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के साधन के रूप में देखने की मानसिकता बदलनी होगी. महिलाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना झारखंड के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित महिला संवाद एवं सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि महिला समूहों के गठन का उद्देश्य सिर्फ बचत, लोन और रिकवरी तक सीमित नहीं था. इसका वास्तविक मकसद महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों, रोजगार, कारोबार और नेतृत्व से जोड़ना था.

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को छोटी-छोटी आर्थिक सहायता देकर उन्हें केवल घर तक सीमित रखना स्थायी समाधान नहीं है. जिस उम्र में महिलाओं को रोजगार और व्यवसाय के अवसर मिलने चाहिए, उस समय केवल सहायता राशि उपलब्ध कराना उनकी क्षमता को सीमित करता है. सरकार को यह बताना चाहिए कि विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं के जीवन में वास्तविक बदलाव कितना आया है.

 

सुदेश महतो ने कहा कि उनका लक्ष्य ‘कमाओ दीदी’ की ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिसके तहत महिलाएं घर से सम्मान के साथ 10 से 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकें. इसके लिए केवल पूंजी पर्याप्त नहीं है, बल्कि महिलाओं को प्रशिक्षण, बाजार और व्यवसायिक सोच से जोड़ना भी जरूरी है.

 

उन्होंने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता से महिलाओं की परिवार में निर्णय लेने की क्षमता और सम्मान दोनों बढ़ते हैं. जमीन, बच्चों की शिक्षा और परिवार के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में महिलाओं की बराबर भागीदारी होनी चाहिए.

 

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की आधी आबादी महिलाएं हैं. यदि महिला शक्ति को आजीविका और नेतृत्व से जोड़ा जाए तो यह राज्य के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बन सकती है.

 

कार्यक्रम में प्रीति कुमारी, सीमा कुजूर, निशा उरांव, सुमन देवी, सरिता देवी, नेहा कच्छप, सुनीता देवी और उषा देवी ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि महिलाओं को वोट बैंक और भीड़ के रूप में नहीं, बल्कि नेतृत्व की ताकत के तौर पर देखा जाना चाहिए. महिलाओं ने समान अवसर और सम्मानजनक भागीदारी की जरूरत पर जोर दिया.

 

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व और आजसू पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई.

 

मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रो. रविशंकर मौर्य, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, रांची जिला महिला अध्यक्ष वीणा देवी, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शहदेव, रूपाश्री गाड़ी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही