Sports News: महिला एशिया कप के ग्रुप ए मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना पर ICC ने जुर्माना लगाया है. उन यह जुर्माना शनिवार को हुए मुकाबले में भारत की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर जाने का इशारा करने के लिए लगाया गया है. फातिमा को आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया है. एक डिमेरिट पॉइंट के साथ मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है.
इसे भी पढ़ें:
दरअसल फातिमा ने शेफाली वर्मा का कैच पकड़ने के बाद पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया. जिसे ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन माना गया. मैदान पर मौजूद अंपायरों की शिकायत के बाद आईसीसी मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास ने फातिमा को इस हरकत का दोषी पाया. हालांकि, पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी गलती मान ली, जिसकी वजह से औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. लेकिन चेतावनी के साथ-साथ उनके खाते में 1 डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया.
बता दें, भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने इस मामूली टोरगेट को 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

