Search

 
 
 

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज: कंपाउंड महिला के फाइनल में पहुंची शीतल

Sports News: बुधवार को फाइनल में शीतल का सामना कजाकिस्तान की दूसरी सीडेड खिलाड़ी आइजादा सेइडन से होगा. वहीं, अब  सरिता ब्रॉन्ज मेडल के लिए चीन की वांग हुइटिंग से भिड़ेंगी. सरिता ने दूसरे राउंड में दुनिया की पहली क्वाड्रपल एम्प्यूटी (चारों अंग न होने वाली खिलाड़ी) पायल नाग को हराया था.
 
पैरा तीरंदाज शीतल देवी (फाइल फोटो)

Sports News: अहमदाबाद में चल रहे विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में सोमवार को भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है. उन्होंने तीसरे चरण के कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है, उन्होंने अपने ही देश की खिलाड़ी सरिता को 145-143 के करीबी अंतर से हराया.

 

इसे भी पढ़ें:


बुधवार को फाइनल में शीतल का सामना कजाकिस्तान की दूसरी सीडेड खिलाड़ी आइजादा सेइडन से होगा. वहीं, अब  सरिता ब्रॉन्ज मेडल के लिए चीन की वांग हुइटिंग से भिड़ेंगी. सरिता ने दूसरे राउंड में दुनिया की पहली क्वाड्रपल एम्प्यूटी (चारों अंग न होने वाली खिलाड़ी) पायल नाग को हराया था.


जम्मू की 19 वर्षीय बिना हाथों वाली तीरंदाज शीतल ने इस टूर्नामेंट में व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ मिक्स्ड टीम इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कंपाउंड मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय तीरंदाज राकेश कुमार के साथ मिलकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही