Search

 
 
 

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सलीमा टेटे की कप्तानी में हॉकी टीम घोषित, जानें भारत का शेड्यूल

Sports News: अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया को इस बार टीम में जगह नहीं मिली हैं. उनकी जगह बंसरी सोलंकी और बिचू देवी खारिबाम गोलकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगी. लीग स्टेज के आखिर में टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. उद्घाटन मैच चीन और थाईलैंड के बीच मुकाबला होगा. इसी दिन भारत अपना पहला मुकाबला मलेशिया के साथ खेलेगा.
 
सलीमा टेटे (फाइल-फोटो)

Sports News: हॉकी इंडिया ने मंगलवार को सलीमा टेटे की कप्तानी में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक भोपाल के नाथू बरखेड़ा में नए बने इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. टूर्नामेंट में भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और साउथ कोरिया की टीम शामिल होंगी.


इसे भी पढ़ें:


अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया को इस बार टीम में जगह नहीं मिली हैं. उनकी जगह बंसरी सोलंकी और बिचू देवी खारिबाम गोलकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026 हमारी टीम के लिए ऐतिहासिक एशियन गेम्स जीत की लय को आगे बढ़ाने का एक अहम मौका होगा. टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसमें हर टीम दूसरी पांच टीमों से एक बार खेलेगी. 


लीग स्टेज के आखिर में टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. उद्घाटन मैच चीन और थाईलैंड के बीच मुकाबला होगा. इसी दिन भारत अपना पहला मुकाबला मलेशिया के साथ खेलेगा. इसके बाद भारतीय टीम का मुकाबला 21 नवंबर को साउथ कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से होगा. 27 नवंबर को सेमीफाइनल और 28 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा.

 

मेजबान भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी. टीम की कोशिश इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने की होगी. भारत अब तक 2016, 2023 और 2024 में खिताब जीता है. टीम की नजर चौथी बार ट्रॉफी जीतने और लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम करने पर होगी. साउथ कोरिया की टीम भी विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी तीन बार जीत चुकी है.

घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम:

गोलकीपर: बंसरी सोलंकी, बीचू देवी खारीबाम
डिफेंडर: निक्की प्रधान, ज्योति, ज्योति सिंह, सुशीला चानू लालथंतलुआंगी, पूजा साहू
मिडफील्डर: रुतुजा दादासो पिसल, सुनीता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, साक्षी राणा, बलजीत कौर, इशिका
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेमसियामी, मुमताज खान

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही