Ranchi: आदित्य साहू ने रांची के गंगा नगर, हरमू में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.
उन्होंने कहा कि रोशनी खलखो एक जुझारू और संघर्षशील प्रत्याशी हैं, जो महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हैं. पिछले चुनाव में निर्विरोध पार्षद चुनी जा चुकी रोशनी खलखो रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करने का संकल्प लेकर मैदान में हैं.
श्री साहू ने आरोप लगाया कि राजधानी रांची में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म, लूट और छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है और पिछले वर्षों में हजारों बच्चे गायब हुए हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन के बाद कुछ बच्चों की बरामदगी संभव हुई, लेकिन अब भी कई बच्चे लापता हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर तथा एक रुपये में 50 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री जैसी योजनाओं से सशक्त किया. भाजपा ही महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने भी रोशनी खलखो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. सम्मेलन में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment