Search

 
 
 

Women’S ICC Ranking: टॉप-10 में हरमनप्रीत कौर, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर नंबर-1

मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिलाओं की टी20 ऑलराउंडर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं
 

Lagatar Desk: मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिलाओं की टी20 ऑलराउंडर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जो हाल ही में हुए आयरलैंड में ट्राई-सीरीज के आखिरी मैच नहीं खेली थीं. 


न्यूजीलैंड की कप्तान केर के पास सिर्फ 5 रेटिंग प्वाइंट्स की बढ़त है. वहीं, दोनों प्रभावशाली कप्तान 12 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी पोजीशन के लिए मुकाबला करेंगी. वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी टॉप-2 में बनी हुई हैं.

 

बात अगर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की करें तो, उन्होंने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने के बाद टॉप 10 में वापसी की है. इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की खिलाड़ियों को भी फायदा मिला है. एलिस कैप्सी, जो सीरीज के निर्णायक मैच में 82 रनों की दमदार पारी खेलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनी थीं. वह  टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में 13 स्थान ऊपर चढ़कर 30वें नंबर पर पहुंच गई हैं.

 

बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान खिसकर 18वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि इंग्लैंड की हीथर नाइट चार स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गई हैं. T20I गेंदबाज की लिस्ट में इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ नंबर वन पर काबिज है. टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में केर और मैथ्यूज का दबदबा कायम है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही