Search

 
 
 

महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता :  गिरिडीह के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 7 पदक जीते

झारखंड के बोकारो में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. 8 में से 7 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर गिरिडीह के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है.
 
  • 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीते

Giridih : झारखंड के बोकारो में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. 8 में से 7 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर गिरिडीह के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. 

 

प्रतियोगिता में भारत के 19 राज्यों से लगभग 900 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के नेतृत्व में गिरिडीह की टीम ने भी झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. 

गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीते पदक

- स्वर्ण पदक : ज्योति राज (द बैलेंस पाथ एकेडमी) और सोनाक्षी कुमारी व आयशा विंत अफजल (के टाइगर ताइक्वांडो एकेडमी)

- रजत पदक :  साक्षी कुमारी, अंजुम आरा और शिवानी कुमारी (द बैलेंस पाथ एकेडमी)

- कांस्य पदक : तनीषा आर्य (के टाइगर ताइक्वांडो एकेडमी)

सभी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि यह प्रतियोगिता इस साल की आखिरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी. उन्होंने कहा कि गिरिडीह के खिलाड़ियों ने हमेशा की तरह इस बार भी उम्दा प्रदर्शन किया और उम्मीद से बढ़कर पदक अपने नाम किए.

 

इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, उपाध्यक्ष और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, संरक्षक पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार और अन्य पदाधिकारी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही