Search

 
 
 

महिला आरक्षण बिल गिरा, प्रियंका गांधी ने कहा, यह देश के लोकतंत्र और अखंडता की जीत

राहुल गांधी ने कहा कि  मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर आप महिला आरक्षण बिल लाना चाहते हैं, तो 2023 का महिला आरक्षण विधेयक आज से लागू कर दीजिए. पूरा विपक्ष आपको 100फीसदी समर्थन देगा,  अगर ऐसा किया गया, तो हम महिला बिल तुरंत लागू करवा देंगे.
 

 New Delhi :  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर जाने पर विपक्ष इसे अपनी जीत करार दे रहा है. बता दें कि बिल के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े. यह बिल दो तिहाई बहुमत से पारित नहीं हो पाया.

 

 

इस संबंध में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि  मोदी सरकार ने महिला आरक्षण को जिस तरह से पेश किया, उसका पास होना नामुमकिन था.  भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण को परिसीमन और पुरानी जनगणना से जोड़ने का काम किया, जिसमें OBC वर्ग शामिल नहीं था.

 

प्रियंका गांधी ने कहा,  हम कभी इससे सहमत नहीं हो सकते. आज जो हुआ, वह देश के लोकतंत्र और उसकी अखंडता के लिए बहुत बड़ी जीत है.

 

 

 

राहुल गांधी ने कहा, यह महिला बिल नहीं था, यह हिंदुस्तान के राजनीतिक और इलेक्टोरल स्ट्रक्चर को बदलने की कोशिश थी, संविधान पर आक्रमण था हमने इसे रोक दिया है.

 

राहुल गांधी ने कहा कि  मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर आप महिला आरक्षण बिल लाना चाहते हैं, तो 2023 का महिला आरक्षण विधेयक आज से लागू कर दीजिए. पूरा विपक्ष आपको 100फीसदी समर्थन देगा,  अगर ऐसा किया गया, तो हम महिला बिल तुरंत लागू करवा देंगे.

 

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया. संशोधन विधेयक गिर गया. उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया.  भारत ने देख लिया. INDIA ने रोक दिया. जय संविधान. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही