Search

 
 
 

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जयंत सिन्हा

Hazaribagh News: श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के छठे दिन जनजातीय संस्कृति के साथ महिला उद्यमिता भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही.
 
जनजातीय गौरव उत्सव-2026

Hazaribagh News: श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के छठे दिन जनजातीय संस्कृति के साथ महिला उद्यमिता भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही. 

इसे भी पढ़ें: 

उत्सव में विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों एवं महिला समूहों की ओर से करीब 70 स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं.

 

छठे दिन पूर्व वित्त राज्य मंत्री सह पूर्व हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा उत्सव स्थल पहुंचे. आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया. उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों से उनके उत्पाद, काम और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए.

 

जयंत सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है. 

 

उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. हजारीबाग में आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल है. ऐसे प्रयास हजारीबाग के लिए मील का पत्थर साबित होंगे और महिलाओं का हौसला बढ़ाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही