Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Women's T20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए बांग्लादेश के खिलाफ भारत को बड़ी जीत जरूरी

Lagatar Desk: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सेमीफाइनल का राह आसान नहीं हैं. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बंग्लादेश को हर हाल में बड़े अंतरों से हराना होगा. गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मैनचेस्टर में मुकाबला होगा. ग्रुप-A में भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के चार-चार अंक हैं. उसका नेट रन रेट 2.511 है.

भारत के पास अभी बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच बाकी हैं. नीदरलैंड टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी है. सेमीफाइनल की दौड़ अब नेट रन रेट और बाकी मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर करेगी. टूर्नामेंट के इतिहास में बांग्लादेश की टीम भारत को कभी नहीं हरा सकी है. दोनों अब तक 3 बार आमने-सामने हुई हैं, तीनों बार भारतीय टीम को जीत मिली है.

 

भारत का मध्य क्रम में बल्लेबाजी और खराब फील्डिंग चिंता का सबब बनी हुई है. शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी फॉर्म में है. मंधाना ने तीन मैच में 159 रन बनाए हैं, वहीं शेफाली ने 92 रन का योगदान दिया. दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 154 से अधिक है. लेकिन भारत का मध्यक्रम में बल्लेबाजी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किए है. कप्तान हरमनप्रीत कौर स्ट्राइक रेट 109.09, जेमिमा रोड्रिग्स 94.11 और यस्तिका भाटिया 105.88 से रन बनाए. 


सेमीफाइनल का समीकरण

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से और नीदरलैंड को 95 रन से हरा चुका है, लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका से छह विकेट से हार गया था. ऑस्ट्रेलिया ने चार जीत के साथ ग्रुप-A में शीर्ष स्थान पर है. उसके आठ अंक हैं और उसका नेट रन रेट 4.724 है. प्रत्येक ग्रुप से दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में जाएगी.


 
भारत की संभावित प्लेइंग-11: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी.

 

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11: निगार सुल्ताना (कप्तान एवं विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), जुएरिया फिरदौस (विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, तेज नेहर, शर्मिन अख्तर, राबेया खान, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, सुल्ताना खातून.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही