Search

 
 
 

Women's T20 World Cup: नीदरलैंड के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया की महिला ब्रिगेड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ जीत से की की, लेकिन टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और निचले क्रम में ऋचा घोष ने अहम पारियां खेली.
 

Lagatar Desk: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ जीत से की की, लेकिन टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और निचले क्रम में ऋचा घोष ने अहम पारियां खेली. लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज अपेक्षित योगदान नहीं दे सके.

 

कप्तान हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा और मध्यक्रम की बल्लेबाज भारती फुलमाली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहीं. जिसके बाद टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना लय हासिल करने मैदान पर उतरेगी. पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. जिसमें दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने मिलकर आठ विकेट झटके थे. दीप्ति ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया था.

 

भारत को ग्रुप चरण में आगे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के साथ भिड़ंत होगी. भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में मजबूत तैयारियों के उतरेगी. नीदरलैंड्स की टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश से गंवा चुकी है. कप्तान बाबेट डी लीडे ने भी माना कि उनकी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. 

 

बाबेट ने कहा कि टीम तीनों विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. बल्लेबाजी में हम कुछ रन पीछे रह गए और फील्डिंग में भी हमने कुछ कैच छोड़े. भारत इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन टीम की नजर सिर्फ दो अंक हासिल करने पर नहीं बल्कि बल्लेबाजी और फील्डिंग में कमियों को दूर करने पर भी होगी.

 

भारत की संभावित प्लेइंग-11: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स,  भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग-11:  बाबेट डी लीडे (कप्तान एवं विकेटकीपर), स्टेरे कालिस, सान्या खुराना, फीबे मोल्केनबोयर, रोबिन रिज्के, आइरिस ज्विलिंग, हीदर सीगर्स, फ्रेडरिक ओवरडाइक, कैरोलिन डी लांगे, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वोनिंग

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही