Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान कर्मी की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. फायर ब्रिगेड विभाग में ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर (डीसीपीओ) के पद पर कार्यरत 49 वर्षीय वैद्यनाथ गिरी को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद प्लांट परिसर और फायर ब्रिगेड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. फायर ब्रिगेड विभाग में ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर (डीसीपीओ) के पद पर कार्यरत 49 वर्षीय वैद्यनाथ गिरी को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद प्लांट परिसर और फायर ब्रिगेड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, वैद्यनाथ गिरी बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआई क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते थे. शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह पहली पाली की ड्यूटी के लिए समय पर प्लांट पहुंचे थे. घर से निकलने से पहले उन्होंने सत्तू पिया था. सुबह करीब छह बजे ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का निरीक्षण किया, उन्हें स्टार्ट कर तकनीकी जांच की और नियमित कार्यों में जुट गए.

 

सुबह करीब 6:20 बजे उन्होंने अपने सहकर्मियों से कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. इसके बाद साथियों ने उन्हें आराम करने के लिए रेस्ट रूम भेज दिया. कुछ ही देर बाद उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई. रेस्ट रूम में मौजूद कर्मचारियों ने देखा कि उनके मुंह से झाग निकल रहा है. इसके तुरंत बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और कंपनी की टीम उन्हें तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंची.

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने सीपीआर सहित सभी आवश्यक चिकित्सीय प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. सुबह करीब 7:15 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हृदयाघात (हार्ट अटैक) से होने की आशंका जताई जा रही है. बताया गया कि अस्पताल ले जाते समय उन्हें उल्टी भी हुई थी और अनियंत्रित रूप से यूरिन भी पास हो रहा था. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद ही होगी.

 

वैद्यनाथ गिरी मूल रूप से आदित्यपुर के रहने वाले थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. उनकी अचानक हुई मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. वहीं, उनके साथ लंबे समय से काम कर रहे सहकर्मियों ने भी इस घटना पर दुख जताया है. पूरे फायर ब्रिगेड विभाग और प्लांट परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही