Search

 
 
 

बेंगलुरु में चतरा के मजदूर की मौत, डीसी ने दिए 50 हजार की सहायता के निर्देश

Chatra News : वह श्री मंजुनाथ इंटरप्राइजेज में काम करता था. घटना के बाद मृतक की पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं. घटना के बाद मृतक का पार्थिव शरीर बेंगलुरु से पैतृक गांव लाकर अंतिम संस्कार कराने की गुहार समाजसेवी उमेश कुमार भारती ने जिला प्रशासन से की थी.
 
चतरा डीसी
  • जिप उपाध्यक्ष की पहल पर डीसी रवि आनंद ने लिया त्वरित संज्ञान..!

Chatra News : चतरा के एक गरीब मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इटखोरी प्रखंड के पीतिज गांव के सहरेता निवासी 30 वर्षीय पिंटू कुमार भुइयां की विगत 15 नवंबर 2026 को बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.

 

 

वह श्री मंजुनाथ इंटरप्राइजेज में काम करता था. घटना के बाद मृतक की पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं. घटना के बाद मृतक का पार्थिव शरीर बेंगलुरु से पैतृक गांव लाकर अंतिम संस्कार कराने की गुहार समाजसेवी उमेश कुमार भारती ने जिला प्रशासन से की थी.

 

जिसके बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी नें मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और उपायुक्त रवि आनंद को घटना से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार की मदद और शव को गांव पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया.

 

जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने बताया कि उपायुक्त रवि आनंद ने मामले पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

 

साथ ही मृतक का पार्थिव शरीर बेंगलुरु से चतरा स्थित पैतृक गांव लाने की दिशा में श्रम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रशासन की पहल से शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

 

मृतक का भाई दिलीप भुइयां फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद है. परिजनों की एकमात्र इच्छा है कि पिंटू का अंतिम दर्शन कर गांव में ही पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही