Search

 
 
 

Dhanbad News: जालान फैक्ट्री में काम कर रहे थे मजूदर, आंधी उड़ा ले गई छत

बुधवार शाम आई तेज आंधी- बारिश ने भारी तबाही मचाई. भूली स्थित जालान फैक्ट्री में तेज हवा के कारण फैक्ट्री की छत का एक बड़ा हिस्सा उड़ गया. इस घटना में बड़ा हादसा टल गया क्योंकि उस समय छत के नीचे कोई मजदूर मौजूद नहीं था.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: बुधवार शाम आई तेज आंधी- बारिश ने भारी तबाही मचाई. भूली स्थित जालान फैक्ट्री में तेज हवा के कारण फैक्ट्री की छत का एक बड़ा हिस्सा उड़ गया. इस घटना में बड़ा हादसा टल गया क्योंकि उस समय छत के नीचे कोई मजदूर मौजूद नहीं था.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 40 से 50 मजदूर मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे. तेज आंधी, बारिश और वज्रपात के बीच अचानक फैक्ट्री की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरने लगा. वहीं छत पर लगे बड़े-बड़े टिन के करकट तेज हवा में उड़ गए जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें: 

स्थानीय निवासी बजरंगी रवानी ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए मजदूरों से काम कराता है. उन्होंने कहा कि यदि छत का हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर जाता तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था. उन्होंने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की.

 

वहीं स्थानीय युवक नितेश ने बताया कि शाम तेज बारिश के दौरान जोरदार वज्रपात हुआ जिसके तुरंत बाद फैक्ट्री की छत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर छत गिरी वहां उस समय कोई मजदूर मौजूद नहीं था इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

घटना के बाद एहतियात के तौर पर फैक्ट्री परिसर में मजदूरों और अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. क्षतिग्रस्त हिस्से से मलबा हटाने का काम जारी है और फैक्ट्री प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है.

 

गौरतलब है कि जालान फैक्ट्री धनबाद की पुरानी औद्योगिक इकाइयों में से एक है जहां बड़ी संख्या में स्थानीय श्रमिक कार्यरत हैं. इस घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और भवन की मजबूती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही