Search

 
 
 

4 बच्‍चों के साथ दूसरे द‍िन भी भूख हड़ताल पर बैठी रही मजदूर की बेवा

 
Koderma :  डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह में मेंटेनेंस कार्य कर रही कंपनी केबीके कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले मजदूर विजय पासवान की मौत हो गई थी. विजय कोडरमा के ग्राम बिसोडीह का रहने वाला था और लैंड लूजर लिस्ट के सीरियल नंबर के आधार पर कंपनी में मेंटेनेंस का काम करता था. काम करने के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई थी. रांची में इलाज के दौरान बीते 12 फरवरी 2022 को उसकी मौत हो गई थी. उस वक्‍त कंपनी के साइड इंचार्ज रवींद्र कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि व‍िजय की पत्नी को मेंटेनेंस ड‍िपार्टमेंट में काम दिया जाएगा, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी इस ओर कोई पहल नहीं की गई और ना ही पीड़ि‍त परिवार को कोई आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराया गया. थक-हारकर पीड़िता लीलावती देवी अपने छोटे-छोटे चार बच्चों के साथ 20 सितंबर को डीवीसी मेन गेट-1 के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख पर बैठ गई. यह हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है. पीड़‍ित पर‍िवार को सहयोग नहीं करने को लेकर पावर प्लांट के मजदूरों के अंदर भी गुस्सा फुटना शुरू हो गया है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/non-bailable-warrant-issued-against-nine-including-mla-mamta-devi-know-what-is-the-matter/">विधायक

ममता देवी सहित नौ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है मामला
भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ित परिवार के समर्थन में झारखंड जनरल मजदूर यूनियन के सचिव विजय पासवान ने कहा क‍ि डीवीसी और कंपनी की मिलीभगत की वजह से 6 महीना गुजरने के बाद भी पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिल पाया. मजबूरी में द‍िवंगत व‍िजय की पत्नी को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा, यूनियन इसके भूख हड़ताल का समर्थन करती है. व‍िजय ने कहा क‍ि बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे एक महिला का छोटे-छोटे बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर पर बैठना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रशासन और डीवीसी प्रबंधन को अविलंब पीड़ित परिवार से वार्ता कर हड़ताल को समाप्त करवाने का प्रयास करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : झारखंड-">https://lagatar.in/there-is-no-place-in-jharkhand-bihar-where-security-forces-are-not-accessible-dg-crpf/">झारखंड-

बिहार में अब ऐसी कोई जगह नहीं रही, जहां सुरक्षा बलों की पहुंच न हो : डीजी सीआरपीएफ
डीवीसी कामगार यूनियन के नेता विनोद पासवान ने कहा कि अगर डीवीसी कल तक कोई ठोस न‍िर्णय नहीं लेती है, तो प्लांट के सभी मजदूर मिलकर प्लांट के काम को ठप करने का काम करेंगे. मौके पर रंजीत भारती, दशरथ पासवान, छोटू यादव, राजकिशोर यादव, सुरेन्द्र पासवान, उदय भारती, अशोक पासवान, बहादुर यादव, उमाशंकर पासवान, अजय पासवान, राजकुमार यादव, जयचंद दास, मकसुदन यादव, महेश चौधरी, कन्‍हाई यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/no-middleman-in-government-schemes-is-tolerated-hemant-soren/">सरकारी

योजनाओं में बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही