Search

 
 
 

Dhanbad News: साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन, अनजान कॉल पर OTP साझा करने से बचें

Dhanbad News: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें. अनजान स्रोत से एपीके फाइल या ऐप डाउनलोड करने से भी बचें, क्योंकि इससे मोबाइल और निजी जानकारी का दुरुपयोग हो सकता है.
 
साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

Dhanbad News: साइबर ठग लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे में सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. इसे लेकर नालसा एवं झालसा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर मंगलवार को सिविल कोर्ट धनबाद में एक दिवसीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यशाला में डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें. अनजान स्रोत से एपीके फाइल या ऐप डाउनलोड करने से भी बचें क्योंकि इससे मोबाइल और निजी जानकारी का दुरुपयोग हो सकता है.

 

वहीं साइबर थाना के इंस्पेक्टर गौरव कुमार एवं आरजू कुमार सिंह ने पैनल अधिवक्ताओं, एनजीओ प्रतिनिधियों और अधिकार मित्रों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी.

 

कार्यशाला का उद्देश्य विधिक सेवा से जुड़े लोगों को जागरूक कर उनके माध्यम से आम नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही