Search

 
 
 

रांची में मुंडा धर्म-संस्कृति पर कार्यशाला का आयोजन

मुंडा समाज की धर्म, संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों को सहेजने की तैयारी शुरू हो गई है. कांके प्रखंड स्थित ऊरगुटु पंचायत के मेढ़ी गांव में आयोजित की गई है. मुंडा समाज की नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए यह आयोजन हो रहा है. यह दो दिवसीय होगा, जो 8 -9 मार्च तक चलेगा.
 

Ranchi : मुंडा समाज की धर्म, संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों को सहेजने की तैयारी शुरू हो गई है. कांके प्रखंड स्थित ऊरगुटु पंचायत के मेढ़ी गांव में आयोजित की गई है. मुंडा समाज की नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए यह आयोजन हो रहा है. यह दो दिवसीय होगा, जो 8 -9 मार्च तक चलेगा. 

 

मुंडा संस्कारिक सावर दुमड़ा द्वारा आयोजित है. इसमें रामगढ़, गुमला, खूंटी, हजारीबाग समेत अन्य जिलों से करीब 300 मुंडा प्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय रंथु पाहन करेंगे. इसके साथ ही टीआरआई के पूर्व निदेशक सोमा सिंह मुंडा, मारवाड़ी कॉलेज के प्रोफेसर जुरा होरो, पद्म श्री डॉ रामदयाल मुंडा के पुत्र इकिर मुंडा समेत अन्य शामिल होंगे.

 

खास बात यह है कि यह कार्यक्रम पहली बार रांची में हो रहा है. आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि इस वर्कशॉप से मुंडा समाज की धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों, महत्व और पारंपरिक रीति-रिवाजों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी. समाज के लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाया जाएगा.

 

इन परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा. जिनमें समाज के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही