Search

 
 
 

World Badminton Championships: बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग की जोड़ी

Sport News: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में बुधवार को सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे राउंड में वॉकओवर मिला था.
 
सात्विक-चिराग की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची, फाइल-फोटो

Sport News: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में बुधवार को सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे राउंड में वॉकओवर मिला था. सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुकी है.


बता दें, सात्विक-चिराग की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिला था. जिसके बाद दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के एलेक्सजेंडर डुन और एडम प्रिंजल से मुकाबला था. लेकिन, स्कॉटलैंड की जोड़ी ने आखिरी क्षण में नाम वापस लिया, जिससे सात्विक और चिराग को कोर्ट में उतरे बिना ही ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंच गई. 

 

इसे भी पढ़े:

 

तनीषा-कपिला राउंड 16 में पहुंची 

उधर, मिक्स डबल्स में भारतीय जोड़ी तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने मकाऊ के लियोंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची की जोड़ी को 21-11, 21-11 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. 


बुधवार के मुकाबले

बुधवार को ही महिला एकल में पीवी सिंधु का सामना कनाडा की वेन यू झांग से होगा. जबकि उन्नति हुड्डा महिला एकल ड्रॉ में कनाडा की 13वीं सीड मिशेल ली से भिड़ेंगी. 


पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में भारत के लक्ष्य सेन का सामना अमेरिका के गैरेट टैन से होगा. वहीं, आयुष शेट्टी का श्रीलंका के डुमिंडू अबेविक्रमा से भिड़ंत होगा. पुरुष डबल्स में एम.आर. अर्जुन और हरिहरन अम्साकारुनन की जोड़ी का सामना कोरिया के कांग मिन ह्युक और की डोंग जू से होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही